Sahara India : सहारा इंडिया के खिलाफ 14 मार्च को भोपाल में बड़े आंदोलन की तैयारी, सहारा इंडिया की न्यूज़

भोपाल : मध्यप्रदेश में सहारा इंडिया परिवार से पीड़ित निवेशकों को लगातार न्याय नहीं मिल पा रहा है। कई जिलों के कई थानों में सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा समेत प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज है परंतु सत्ता में बैठी शिवराज सरकार और ना ही मध्यप्रदेश का प्रशासन सहारा समूह पर कार्यवाही नहीं कर रहा है जिसके खिलाफ अब सहारा से पीड़ित निवेशक ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले भोपाल के नीलम पार्क में उग्र प्रदर्शन करने वाला है। 

यह भी पढ़े : पत्रकारिता समूह के बिश्ब पितामाह पुष्पेंद्र पाल सिंह का दुखद निधन, भोपाल में हुआ निधन

सपाक्स पार्टी ने दिया समर्थन

भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराब प्रदर्शन के लिए अब सपाक्स पार्टी ने भी ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा सहित सहारा पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने के लिए एवं प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पत्र जारी किया है। जहां उन्होंने बताया है कि सपाक्स वेलफेयर फाउंडेशन भी संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के साथ भोपाल के प्रदर्शन में देखने के लिए मिलेगी। 

सहारा समूह से पीड़ित सभी जिलों के निवेशक समेत ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समेत प्रदेश कार्यकारिणी भोपाल के इस प्रदर्शन में शामिल होने वाली है और सहारा से पीड़ित सभी मध्यप्रदेश के निवेशकों के भुगतान के प्रति उनकी आवाज को सत्ता में बैठी शिवराज सरकार के कान तक ले जाने के लिए प्रदर्शन करने वाली है। निवेशकों की आवाज लगातार ऐसे ही पुरजोर तरीके के साथ आगे बढ़ेगी और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार भी हमारा साथ देते हुए सहारा पर कार्यबाही करेगी : नीरज शर्मा, महासचिब सयुक्त आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Contact Us Form

नाम

ईमेल *

संदेश *