![]() |
mp budget 2023 explained |
mp budget 2023 explained : मध्य प्रदेश वासियों को जो सबसे ज्यादा बजट की चिंता सता रही थी अब वह बजट पेश हो चुका है जिसमें अधिकतर सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने सबसे ज्यादा महिलाओं को टारगेट किया है। बता दें कि 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके पहले सीएम शिवराज और उनकी सरकार की ओर से यह बजट बहुत अहम माना जा रहा था परंतु लोगों को टारगेट करने में शिवराज सरकार एक बार फिर सफल हुई है। महिलाओ पर होगा बजट का इतना खर्चा
बजट से महिलाओ पर सबसे ज्यादा खर्चा
मध्य प्रदेश बजट 2023 में जो सबसे ज्यादा खर्चा हो रहा है वह महिलाओं के ऊपर हो रहा है। स्वयं सहायता समूह हो या फिर मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य स्कीम, महिलाओं के लिए बजट का करीब ₹1.02 लाख करोड़ रूपया केवल महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है जो कि सिर्फ महिलाओं के विकास एवं समृद्धि के लिए खर्च होने वाला है। इसके अलावा बेटियों को भी कई सुविधा देने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तगड़ी प्लानिंग की है।
यह भी पढ़े : सहारा इंडिया के बरिष्ट प्रबंधन के खिलाफ नया मुकदमा हुआ दर्ज
प्रदेश स्कॉलरशिप के तहत अब सरकार ने घोषणा की है कि 12वीं में पहली आने वाली मध्य प्रदेश की बेटी को सरकार एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बतौर गिफ्ट देने वाली है। यानी कि बजट के माध्यम से इलेक्ट्रिक व्हीकल को भी प्रमोट किया जा रहा है। बजट में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 5000 से अधिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है। CM RISE SCHOOL पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 370 से ज्यादा स्कूलों के लिए ₹3,230 करोड रुपए आरक्षित रखे गए है।
MP Budget 2023 Pdf Download Click Here
यह भी पढ़े : खस्ता हालत में शिवपुरी की सड़के इस हालत में बनेगा शिवपुरी नगर निगम
किसानो के लिए 2023 बजट में क्या
शिवराज सरकार ने किसानों को एक बार फिर बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि किसानों के बजट में करीब ₹804 करोड़ रुपए की बढ़त की गई है, जिसके तहत देश को 5 ट्रिलियन की इकोनामी तैयार करने के लिए कुल बजट का करीब 20% राज्य सरकार जीडीपी का करीब 4% खर्च होने वाला है। वही डिफाल्टर किसानों के लिए भी वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम का इंतजाम शिवराज सरकार की ओर से किया गया है जिसके माध्यम से 35 लाख से ज्यादा किसान स्कीम से फायदा उठा सकते हैं। इसमें सरकार किसान द्वारा लिए गए कर्ज का पूरा ब्याज भरने वाली है परंतु इस कर्ज की मूल राशि किसान को भरनी पड़ेगी तभी उसको नया कर्ज मिल सकेगा।
0 टिप्पणियाँ