Sahara India : सहारा इंडिया से जावरा रतलाम में 120 निवेशकों का हुआ 5 करोड़ का भुगतान, सहारा इंडिया भुगतान न्यूज़

Sahara India


डेस्क रिपोर्ट, रतलाम :  सहारा समूह से प्रताड़ित रतलाम जिले के जावरा तहसील में  निवेशकों के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी का दिन है। जहां पर ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लगातार जावरा में निवेशकों की भुगतान की मांग को ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी उठा रहे थे उसी का यह नतीजा है कि आज सहारा के करीब 120 पीड़ित निवेशकों को उनका पैसा सहारा से वापस मिला है। जानकारी के अनुसार सहारा ने करीब 5 करोड़ रूपये का फंड क़ानूनी कार्यबाही के बाद जारी किया था जिसके बाद आज निवेशकों को उनकी फसी रकम बापस मिल पाई है। 

सहारा इंडिया से प्रताड़ित रतलाम जिले के जावरा तहसील के लोग लगातार अपने सहारा में फसे पैसे के लिए परेशान थे जिसके बाद ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लगातार उनके पैसे के लिए मांग की जा रही थी। अब करीब 120 करोड़ निवेशकों को कानूनी कार्रवाई के तहत उनका पैसा वापस मिला है। आगे भी इसी प्रकार निवेशकों की बात को पटल पर रखते रहेंगे जिससे पूरे देश के सहारा पीड़ित निवेशकों का भुगतान हो सके : वीरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Contact Us Form

नाम

ईमेल *

संदेश *