MP Congress Preparing For 2023 Elections : मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको बता दें कि आज सुबह ही मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक लेटर जारी हुआ है जिसके माध्यम से बताया गया है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस का विस्तार किया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 की तैयारियों में कांग्रेस पूरी तरीके से जुट चुकी है और अब कांग्रेस अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज कांग्रेस ने एक लेटर जारी कर बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश द्वारा कांग्रेस ने कई जगह अपने प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। आपको बता दें कि यह प्रवक्ता इंदौर, झाबुआ, ग्वालियर, भोपाल सहित जबलपुर और रीवा में नियुक्त किए गए हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर एमपी कांग्रेस कार्य कर रही है।
0 टिप्पणियाँ