Samvida Swasth Karmi : पिछले करीब 1 महीने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन मध्य प्रदेश(madhya pradesh) सहित छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा है जहा कर्मचारी अपने नियमितीकरण(regularization) को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर थे वहीं करीब 1 महीने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे थे। वही अब खबर यह है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन 1 महीने के लिए रोका गया है वही मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य प्रभारी प्रभुराम चौधरी से मिलने के बाद हड़ताल खत्म की गई है।
सरकार को दिया एक महीने का समय
जानकारी के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को करीब 1 महीने का समय दिया है जहां उन्होंने कहा है कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो 1 महीने बाद हम लोग फिर से हड़ताल शुरू कर देंगे। जानकारी के अनुसार अपने नियमितीकरण को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काफी अग्रसर देखे गए है। अब देखना यह है कि क्या प्रदेश सरकार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के परेशानियों को समझ कर हल कर पायेगी या फिर यह लड़ाई जारी रहेगी।
0 Comments