MP State Assembly Election 2023 : नया साल शुरू हो चुका है वहीं मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में अब विधानसभा चुनाव(state assembly election) होने हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा को मजबूत बताया है। जहा उन्होंने कहा है "कि भाजपा पहले से अबकी बार और मजबूत है" वही कांग्रेस पर बोलते हुए "सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस को फिर हार मिलेगी" वही सीएम ने कहा की भाजपा की बड़ी जीत का परचम लहराएंगे। विधानसभा चुनावों के पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा को लेकर अति आत्मविश्वास के साथ देखे गए है।
राहुल गांधी पर कुछ यह बोले शिवराज सिंह
जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि अगर मन बहलाना हो तो राहुल गांधी को याद करना चाहिए। मन बहलाने के लिए राहुल गांधी सबसे अच्छे नेता याद आते हैं वही मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है वही 2023 के चुनावों में हम फिर मध्यप्रदेश में अपनी सरकार बनाने वाले हैं।
मध्यप्रदेश बन रहा आत्मनिर्भर : सीएम शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश पर बोलते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है वही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भी सपने को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सीएम ने बताया कि देश को 2026 तक 5 मिलियन की इकोनामी बनाना है जिसके लिए मध्यप्रदेश को कड़ी तैयारियां करनी होगी जिसमें जनता भी सरकार की मदद करेगी वही मध्यप्रदेश जल्द एक बेहतर प्रदेश बनकर उभरेगा।
0 Comments