Sahara Sebi Case Latest News : सहारा सेबी केस में उलझा सहारा प्रबंधन लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा है वही सेबी अपना दबाव बनाने में कायम दिख रही है वही सहारा इंडिया परिवार को पैसे जमा कराने की मोहरत दी जा रही है। जानकारी के अनुसार सहारा इंडिया परिवार को एक बार फिर सेबी ने चेताबनी देकर 15 दिनों के अंदर एक बड़ी राशि जमा करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर सहारा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जानकारी है कि सेबी जल्द अपने पैसे की रिकवरी के लिए सहारा पर दबाव बना रहा है वही सहारा, "सहारा सेबी खाते" में कब तक पैसा जमा कराएगा यह किसी को भी नहीं पता है परंतु ऐसी कार्रवाईयों के बीच सेबी बड़े तगड़े एक्शन के साथ दिखा है वही जुर्माने की रकम सहारा को जमा करने 15 दिनों की मोहरत दी गई है।
10 सालो से अभी तक जमा नहीं हो सकी राशि
निरंतर काफी सालों से चल रहे सहारा सेबी विवाद के कारण सहारा निवेशकों का भुगतान रुका (सहारा ने रोक रखा है ) हुआ हैं। इस स्थिति के बीच सेबी अपने खाते में पैसा मांग रहा है वही सहारा इंडिया परिवार लगातार सहारा सेबी - खाते में पैसा जमा नहीं करा रहा है वहीं सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद ही सेबी पैसा इकट्ठा कर रहा है। ऐसे में सुब्रत राय सहारा का पैसा जमा न करना और सुप्रीम कोर्ट का सहारा मालिक को पैरोल पर रखना निवेशकों के लिए एक प्रश्न चिन्न सवाल है जिसका उत्तर सुप्रीम कोर्ट को देना चाहिए क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले 10 सालों से सहारा समूह के खिलाफ कोई भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया है।
यह भी पढ़े : सहारा इंडिया के चैयरमेन की बढ़ी परेशानी सहारा सेबी केस की बड़ी खबर, सहारा इंडिया लेटेस्ट न्यूज़ 2023
15 दिनों में सहारा को जमा कराना होगा 6.42 करोड़ जानकारी के अनुसार सेबी ने सहारा समूह की कंपनी एवं सहारा समूह के डायरेक्टर सुब्रत रॉय एवं अन्य लोगों को 15 दिन के भीतर 6.42 करोड रुपए चुकाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार रेगुलेटरी ने नियमों के विरुद्ध उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भुगतान करने में विफल रही संपत्तियों को अटैच की जाने की चेतावनी भी सहारा इंडिया परिवार को दी गई है। जानकारी के अनुसार सेबी ने जून में सहारा इंडिया परिवार की रियल स्टेट कॉरपोरेशन, सुब्रत रॉय अशोक रॉय चौधरी, रवि शंकर दुबे एवं वंदना भार्गव पर ₹6 करोड़ का जुर्माना लगाया था जो कि अभी तक सहारा इंडिया परिवार की तरफ से चुकाया नहीं गया है।
0 Comments