जनांदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा ने लिखा सहारा प्रमुख रॉय समेत राष्ट्रपति को पत्र, sahara india policy refund

 

Janandolan Sangharsh Nyay Morcha wrote a letter to the President including Sahara chief Roy, sahara india policy refund
सहारा इंडिया की लेटेस्ट न्यूज़ : सहारा इंडिया की लेटेस्ट न्यूज़ : ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा सहारा इंडिया परिवार से ग्रसित एवं पीड़ित हुए गरीब जमाकर्ता एवं एजेंटों की आवाज को पटल पर रख रहा है। इस न्याय मोर्चा की मुहिम लगातार जारी है। वहीं करोड़ों जमाकर्ताओं का हक मांगते हुए संघर्ष न्याय मोर्चा लोगों का भुगतान दिलाने के लिए लगातार प्रयासबद्ध रहा है। जानकारी है कि संघर्ष न्याय मोर्चा ने कुछ महीने पूर्व दिल्ली में भी प्रदर्शन किया था। वही अब सहारा प्रमुख सहित राष्ट्रपति एवं अन्य लोगों को पत्र से अवगत कराते हुए भुगतान कराने की मांग की गई है। 

असल में यह है पूरा मामला

सहारा इंडिया परिवार में निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई फंसा रखी है जो मिलने का नाम नहीं ले रही है सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय निवेशकों के सामने प्रस्तुत नहीं हो रहे हैं। जिसके कारणवर्ष निवेशकों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर अपने भुगतान की मांग की थी। निवेशकों का कहना है कि न्याय संस्था भी निवेशकों की आवाज को सुनने में नाकाम रही है। निवेशकों ने बताया कि करीब 5 साल से राशि अटकी हुई है। वही सहारा प्रबंधन यह बताने में नाकाम दिखा है कि कब तक भुगतान मिलेगा। वहीं ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा से जुड़कर उनकी मुहिम को साकार करने के लिए निवेशक बी अब चुपचाप बैठने वाला नहीं है। 

यह भी पढ़े : Pacl कंपनी के निवेशक है तो आपके लिए आई बड़ी खबर 

सहारा इंडिया परिवार से लगातार ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा निवेशकों की आवाज को पटल पर रख रहा है। जानकारी है कि ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभय देव शुक्ल भी राष्ट्रपति भवन में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति को सहारा इंडिया परिवार के निवेशकों की परेशानी से अवगत कराया था परंतु राष्ट्रपति भवन से भी सहारा इंडिया पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था। जिसके बाद अब आंदोलनकारी एक डेट निश्चित कर पूरे देश में सहारा ऑफिस पर प्रदर्शन करने वाले हैं। जिसके पहले सहारा श्री सुब्रत रॉय समेत राष्ट्रपति महोदय सहित अलग अलग प्रदेशो के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री सहित सभी जिला अधिकारियो को उन्होंने इस बात से अवगत कराया है। 

यह बोले महासचिव

सहारा इंडिया परिवार में फंसी निवेशकों की कमाई को लेकर ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के महासचिव नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के सभी साथियों को यह सूचित कर दिया गया है कि जो पत्र उन लोगों को दिया गया है।  वह सभी साथी उस पत्र की कॉपी को अपने रीजन ऑफिस, जोनल ऑफिस भेजें वहीं राष्ट्रीय महासचिव द्वारा बताया गया कि इस पत्र से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सहित गृहमंत्री मध्यप्रदेश एवं सभी जिलों के कलेक्टर एसपी को भी पत्र देकर इस प्रदर्शन के बारे में अवगत करा दिया गया है वही एक बड़ा प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। महासचिव द्वारा बताया गया कि लोगों की गाढ़ी कमाई ना मिलना एक बहुत बड़ा सवाल है क्योंकि लोगों की जिंदगी भर की पूंजी सहारा इंडिया में फंसी हुई है। जिसके खिलाफ देश में कोई भी एक्शन नहीं लिया जा रहा है। वही प्रदर्शन के जरिए निवेशकों की गाढ़ी कमाई वापस लेने के लिए कार्य किए जा रहा है। 



बाकी के लेटर को पढ़ने हेतु : Click Here

कब मिलेगी सहारा निवेशकों की राशि

सहारा इंडिया परिवार से करीब देश के कई लोग प्रभावित हैं। सहारा इंडिया परिवार का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर न सरकार एक्शन ले रही है और ना ही कोर्ट इस मामले में कोई सख्त एक्शन ले पा रहा है। चाहे दिल्ली हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट दोनों ही जगह बड़ी धीमी तरीके से कार्यवाही चल रही है। ऐसे तो मामला सालों साल तक लटका है परंतु लोगों का क्या, जिनका पैसा फसा हुआ है, ना लोग अपने बच्चों की शादी कर पा रहे हैं, और ना ही उनको अच्छी शिक्षा प्रदान कर पा रहा है क्योंकि पूरा पैसा सहारा इंडिया में ब्लॉक है। इसीलिए जल्द लोगों की गाढ़ी कमाई दिलाने के लिए ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा जमीनी धरातल से प्रदर्शन को बड़ा करने के लिए कार्य कर रहा है। 

यह भी पढ़े : सहारा इंडिया के खिलाफ इस जगह पर बड़ी कार्रवाई मैनेजर पहुंचे हाईकोर्ट

संघर्ष न्याय मोर्चा के साथ खड़ा सहारा निवेशक एवं सहारा एजेंट

सहारा इंडिया परिवार से ग्रसित एजेंट एवं निवेशक की गहरी पीड़ा है। निवेशक को जहां भुगतान नहीं मिल रहा है वही एजेंट का भी पैसा सहारा इंडिया में लगा हुआ है। सहारा इंडिया परिवार से पीड़ित एजेंट की इस समय काफी बुरी दुर्दशा है।  क्योंकि उन्होंने ही लोगों का पैसा सहारा इंडिया तक पहुंचाया था। वही लोग अब पैसा एजेंट से मांग रहे हैं परंतु एजेंट का कहना है कि पूरे पैसे को सहारा में डिपॉजिट कर दिया गया था जिसका सर्टिफिकेट निवेशकों के पास है। वही निवेशकों का भुगतान करने का जिम्मा भी सहारा इंडिया के ऊपर है ना कि एजेंट के ऊपर। इसीलिए एजेंट भी आंदोलन में साथ देकर अपने भुगतान सहित निवेशकों की राशि मांग रहा है एवं अपने बकाया राशि जल्द प्राप्त करने की मंशा रखते हुए प्रदर्शन में ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के साथ खड़ा हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Contact Us Form

नाम

ईमेल *

संदेश *