sahara india policy refund : सहारा इंडिया परिवार में मध्यप्रदेश के काफी निवेशकों के पैसे लटके हुए हैं। भारी रकम जोड़ने के बाद अब निवेशकों को उनकी रकम वापस नहीं मिल रही है जिसको लेकर मध्यप्रदेश में लगातार प्रदर्शन चल रहा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जावरा, नीमच सहित आसपास के इलाकों में लगातार प्रदर्शन के बाद एक एफ आई आर दर्ज कराई गई थी। जिसमें सहारा सुप्रीमो सुब्रत राय सहारा समेत सहारा प्रबंधन को दोषी ठहराया गया था।
सहारा सुप्रीमो पर लटकी गिरफ्तारी की मार
सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा अब पुलिस से घिरे हुए देखे गए हैं। जानकारी के अनुसार लोगों का पैसा ना लौटाकर उनकी संपत्ति को हड़प लेने के आरोप में सुब्रत राय सहारा के खिलाफ सभी प्रदेशों की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चाहे वह कार्यवाही उपभोक्ता फोरम के बाद आए आदेशों में गिरफ्तारी वारंट से हो या फिर हाईकोर्ट से हो। सुब्रत राय सहारा मुश्किलों में देखे गए हैं उनका सहारा प्रबंधन लगातार निवेशकों को पागल बनाने में जुटा हुआ है। निवेशक अपने भुगतान की मांग करता है तो उसको आइना दिखा देते हैं। निवेशक ने ही सुब्रत रॉय को सहारा बनाया है वही अब सहारा से वापस सुब्रत रॉय बनाने हेतु सुप्रीमो पर निवेशक लगातार कार्रवाई कर रहा है।
यह भी पढ़े : सहारा निवेशकों के भुगतान हेतु राशि हुई आबंटित, जल्द मिलेगा लोगो का फसा पैसा
क्या गिरफ्तार होंगे सहारा सुप्रीमो
सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा गिरफ्तारी मामले में यह देखना है कि क्या मध्य प्रदेश की पुलिस सुब्रत रॉय को गिरफ्तार कर सकती है क्योंकि अभी तक यह देखा गया है कि सहारा सुप्रीमो कभी भी पुलिस को नहीं मिलते है या तो फिर पुलिस को कोई ऑफर दे दिया जाता है वही इस बार क्या मध्य प्रदेश की पुलिस सुब्रत रॉय को गिरफ्तार कर सकेगी। यह देखने वाली बात है। सभी लेटेस्ट अपडेट आपको न्यूज़ दुनिया के सभी प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगी।
0 टिप्पणियाँ