सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी, सहारा इंडिया न्यूज़

डेस्क रिपोर्ट, बिहार : सहारा इंडिया में जमा निवेशकों की राशि न मिलने का मामला आज बहुत बड़ा मुद्दा बन चूका है। अगर किसी को सुब्रत रॉय बना सकते है निवेशक तो उसको जेल भी पहुंचाने की ताकत रखते है निवेशक। सहारा इंडिया मामले में भी अब कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है। जहा पहले आम निवेशकों ने सहारा इंडिया पर बिश्बास कर पैसा जमा किया था। उस आम निवेशक और उस आम एजेंट की क्या गलती जिसने सहारा पर बिश्बास किया। उस गरीब एजेंट ने रोजगार का साधन मानते हुए सहारा में काम किया जब बिपरीत परिश्थिति कंपनी पर आई तो कंपनी ने उस एजेंट को अपनी ढाल बना लिया।   

सहारा इंडिया मामले में सहारा लगातार निवेशकों को समय और समय ही दे रहा है भुगतान करने की कही भी बात अभी तक सहारा या फिर उसके चैयरमेन सुब्रत रॉय सहारा समेत परबैंकिंग अधिकारी ओपी श्रीवास्तव ने नहीं की है। कंपनी पर अगर मुसीबत है तो उसका मतलब कभी भी यह नहीं होता की कंपनी रिफंड करना छोड़ दे। सहारा इंडिया से आज एक जीवन की सिख उस आम एजेंट और निवेशक ने सीख ली है की अगर आप कंपनी को फायदा पहुँचाओगे तो ही आप उस कंपनी उसके बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स,मैनेजर की नजरो में अच्छे रहोगे परन्तु आपने अगर कंपनी के बिरुद्ध कुछ किया तो कंपनी आपके जिंदगी भर की मेहनत एक बार में भुला देती है। यह परिस्थिति आज सहारा अपने गरीब एजेंट और निवेशक के साथ कर रही है।   

बिहार में सुब्रत रॉय के खिलाफ बड़ी कार्यबाही 

सहारा इंडिया के नबादा में सहारा इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्यबाही सामने आई है। जानकरी के अनुसार नबादा के किशोर कुमार ने सहारा इंडिया में अपने जिंदगी की जुडी कमाई जो करीब 12 लाख रूपये अपने बेहतर भविष्य के लिए जमा किये थे। फिर क्या था सहारा इंडिया लगातार उस निवेशक को समय और समय ही दे रहा हैवही वह निवेशक इस मामले को लेकर जिला उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग पहुंच गया।  

गिरफ्तारी वारंट हुआ जारी 

जानकरी के अनुसार सुब्रत रॉय सहारा के खिलाफ नबादा में बड़ी कार्यबाही देखी गई है। जानकारी है की जिला उपभोक्ता आयोग ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय समेत तीन लोगो के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए है। नबादा में किशोर कुमार ने सहारा इंडिया की नबादा ब्रांच में 12 लाख रूपये जमा किये थे समय पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया भुगतान नहीं कर रही थी वही उस निवेशक ने जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद अब कोर्ट ने आदेश देते हुए सहारा प्रमुख की गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी कर दिया।  

 सहारा इंडिया की सबसे पहले खबर पाए सिर्फ न्यूज़ दुनिया पर और अधिक खबरे पढ़ने हेतु लिंक पर दबाये : https://www.interestingadda.com/search/label/Sahara%20India

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Contact Us Form

नाम

ईमेल *

संदेश *