Breaking News

Sahara India के investors करेंगे मोदी सरकार के खिलाफ protest,सांसद संजय सिंह भी रह सकते है मौजूद, Sahara India Latest News

Sahara India Investors Protest : सहारा इंडिया में फसे निवेशकों के पैसे मिलने का नाम नहीं ले रहे है एक तरफ जहा इतनी शिकायतों के बाद भारत का कोई भी न्यायलय चाहे सुप्रीम कोर्ट,हाई कोर्ट,लोअर कोर्ट या फिर कंस्यूमर कोर्ट कोई भी सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसा नहीं दिला रहा है वही सरकार भी इस मुद्दे में देखना नहीं चाहती है जिसके बिपरीत अब सहारा इंडिया का निवेशक प्रदर्शन की राह पर है।    

न्यूज़ रिपोर्ट, दिल्ली : सहारा इंडिया कंपनी में फंसे निवेशकों के पैसे लगातार मिलने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां एक तरफ निवेशक लगातार ऑफिस के चक्कर लगा रहा है वहीं दूसरी तरफ वह सरकार से भी मदद मांग रहा है। जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया के निवेशक द्वारा लगातार दर्ज कराई गई f.i.r. समेट कोर्ट में मामलों से भी भुगतान काफी लम्बे समय से नहीं मिल रहा है। पुलिस भी इस मामले में ज्यादातर कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसको लेकर अब निवेशक सड़कों की राह पर है। जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का एजेंट इस समय सबसे बुरी परिस्थिति से गुजर रहा है वहीं अब दिल्ली प्रदर्शन के जरिए सरकार को जगाने के लिए निवेशक दिल्ली की सड़कों पर निकलने वाले है। 

संबंधित पोस्ट भी पढ़े 

क्या है सहारा और निवेशकों के बीच का मामला 
सहारा इंडिया के निवेशकों के मुताबिक निवेशकों ने सहारा पर आरोप लगाते हुए बताया की सहारा एक ऑफिस से ही अपनी अलग - अलग स्कीम में निवेशकों के पैसे जमा कराया करती थी। सहारा सेबी केस शुरू होने से पहले तक भुगतान भी अच्छा मिल रहा था और ब्याज भी वही एक सरकारी लाइसेंस कंपनी होने पर हम लोगो ने सहारा में अपना पैसा अपने अच्छे भविष्य के लिए जमा किया परंतु अवधि पूर्ण होने के बाद सहारा अब सहारा सेबी केस का बहाना बनाकर निवेशकों को भुगतान नहीं दे रही है। सहारा इंडिया निवेशकों के साथ एक बाड़ी साजिश रच रही है जहा पर निवेशकों को लगातार समय और समय ही दिया जा रहा है परंतु भुगतान नहीं मिल रहा है। 

नरोत्तम मिश्रा ने खुद के लोगो का करा दिया भुगतान 
मध्य प्रदेश के सहारा चिटफंड निवेशकों ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने खुद की पोस्टिंग के बल पर अपने दतिया के लोगों का भुगतान करा लिया है वहीं जब बाकी के लोग उनसे मिलने जाते हैं तो वह उनसे मिलते नहीं है वहीं मिश्रा गृहमंत्री दतिया के नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के है। जो आज वह शायद भूल चुके हैं वही शिवपुरी कलेक्टर समेत अन्य प्रशासन के अधिकारी सहारा इंडिया के खिलाफ दर्ज हुई f.i.r. पर लगातार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं वहीं निवेशक लगातार सिटी कोतवाली पहुंचकर अपनी भुगतान की मांग दर्शा रहा है परंतु यह देश का राजनीतिक मंच और प्रशासन सहारा के हाथों बिक चुका है। 

सहारा की मुट्ठी में लखनऊ प्रशाशन 
आज से 3 महीने पहले सहारा इंडिया के निवेशक सहारा शहर गोमती नगर लखनऊ पहुंचे थे। जहां पर उनकी मांग थी कि सुब्रत राय सहारा को सहारा सिटी से निकालकर पुलिस प्रशासन बाहर निवेशकों के सामने लाए। परंतु, प्रशासन ऐसा करने में नाकाम रहा था। प्रशासन बोल रहा था कि सुब्रत रॉय महा मौजूद ही नहीं है।  वही निवेशक लगातार कह रहा था कि आप ओ पी श्रीवास्तव को लेकर आइए जो कि सहारा के पैरा बैंकिंग संभालते हैं। परंतु ना ओपी श्रीवास्तव सहारा सिटी में मौजूद थे। 

जानकारी यह है कि दो लीगल हेडओं को बुलाकर लाया गया था। जो सहारा की अंधभक्ति में विलीन थे वही निवेशकों को सहारा सेबी का बहाना दे रहे थे। परंतु आज जो फोटो आए हैं उसमें प्रबंधक ओपी श्रीवास्तव लखनऊ के पुलिस बल से हाथ मिलते हुए साफ़ देखे गए है वही मतलब साफ़ है की लाखो की फंडिंग पुलिस वालो के जेब में जा रही है वही निवेशकों को देने सहारा गरीब है। 

अब दिल्ली में होगा इस दिन प्रदर्शन 
सहारा इंडिया के खिलाफ अब दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन होने वाला है। जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले इस प्रदर्शन को किया जा रहा है वहीं यह प्रदर्शन 5 तारीख से लेकर 7 अगस्त तक चलने वाला है। इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ऑल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष श्री अभय देव शुक्ला एवं झारखंड से श्री नागेंद्र कुशवाहा जी ने दिल्ली के जंतर मंतर के लिए परमिशन भी ले ली है। वही अब सहारा की बोलती बंद करने और निवेशकों की बात को पुरजोर तरीके से सरकार तक रखने के लिए इस प्रदर्शन को किया जा रहा है वही सफल प्रदर्शन कि हम तहे दिल से कामना करते हैं वही इस प्रदर्शन से जुड़ी सभी जानकारी आपको हमारी यूट्यूब चैनल न्यूज़ दुनिया नीरज शर्मा पर देखने के लिए मिलेंगी वही 5 तारीख से लेकर 7 तारीख तक की सभी अपडेट के लिए आप न्यूज़ दुनिया नीरज शर्मा यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर ले जिसकी लिंक नीचे दी गई है। 


आप सांसद संजय सिंह भी रह सकते है मौजूद 
सहारा इंडिया से जुड़े इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता संजय सिंह भी मौजूद रह सकते है। जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष ने उनको भी इस प्रदर्शन से जुड़ने के लिए न्योता भेजा है। वही इसके पहले भी सहारा इंडिया के निवेशक संजय सिंह से सहारा इंडिया मामले में मिल चुके हैं वही सहारा इंडिया की बात अब सरकार तक पहुंचना बहुत जरूरी है। इसीलिए आप इस पोस्ट को जितना ज्यादा शेयर कर सकते हैं और जितना ज्यादा आप लोग इस प्रदर्शन में जुड़ सकते हैं उतना ज्यादा जुड़े क्योंकि, यह किसी एक आदमी का प्रदर्शन नहीं बल्कि पूरे देश का एक बहुत बड़ा मुद्दा है। 

No comments