Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

सहारा इंडिया के खिलाफ इस दिन होने वाला है यह बिशाल प्रदर्शन ,सहारा इंडिया लेटेस्ट न्यूज़ 2022 टुडे

Sahara India Latest News 2022 Today : सहारा इंडिया के भुगतान संबंधी दिक्कतों की बजह से अब सहारा इंडिया से सताया हुआ निवेशक जाग चूका है वही अब सहारा इंडिया का निवेशक अपने कार्यकर्ता का साथ देकर सहारा इंडिया का  बिगुल बजाने सड़को पर उतर रहा है। सरकार की चुप्पी को देखते हुए अब सहारा इंडिया से सताया निवेशक सरकार के खिलाफ दिल्ली की सड़को पर निकलेगा जहा पर सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी और सहारा इंडिया से भुगतान दिलाने हेतु सरकार से वार्ता कर निवेशकों की जंग का ऐलान किया जाएगा।  

सहारा देने की बोली थी कर दिया बेसहारा 

सहारा इंडिया के पीड़ित निवेशक और कार्यकर्ता का कहना है की सहारा इंडिया में हम लोग काफी सालो से अपना ब्यबसाय कर रहे थे वही सहारा इंडिया की कमान सहारा इंडिया के चैयरमेन सुब्रत रॉय संभाल रहे थे वही उन्होंने हम को कंपनी में यह बोलकर जोड़ा था की हमको पैसे की तरफ से कोई न कोई सहारा मिलता रहेगा परंतु जब सहारा इंडिया पर सेबी(SEBI) की मार पड़ी तो सहारा इंडिया ने हमरा पैसा देना बंद कर दिया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के निवेशकों का कहना है मध्यप्रदेश के निवेशकों को बिना कार्यबाही पैसे देने पर सहारा इंडिया के ऊपर एम्बार्गो लगा है पर जब मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहारा इंडिया पर दबाब देते है तो एक रात में ही 48 लाख का भुगतान कर दिया जाता है वही उस समय सहारा सेबी खाता और एम्बार्गो कहा जाता है।    

दिल्ली में रहेगा 3 दिन का आंदोलन 

आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और न्यूज़ दुनिया टीम के संचालक नीरज शर्मा जो की इस आंदोलन में अपनी प्रेस अवं मीडिया के जरिये सहारा इंडिया के निवेशकों की लड़ाई आगे बढ़ा रहे है जब उनसे सहारा इंडिया के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की हम सहारा इंडिया के खिलाफ आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले 9 जून को अपना पहला आंदोलन सहारा इंडिया के कोलकत्ता सदन पर रखने वाले है जहा हमारे राष्टीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल समेत लीगल एडवाइजर अनिल सिंह समेत बिहार से हमारे साथी जेपी दुबे समेत कई साथी कोलकत्ता के आरसी होत्ता और उनके ठग तंत्र पर अपना आंदोलन करने वाले है जिसके बाद सहारा इंडिया के खिलाफ पुरे देश भर से निवेशक दिल्ली जंतर मंतर 5 अगस्त को पहुंचेगा जहा सहारा इंडिया से भुगतान लेने के लिए बिगुल बजाया जायेगा। 

सहारा शहर पर भी कर चुके है प्रदर्शन 

सहारा इंडिया के निवेशक सहारा इंडिया से भुगतान हेतु सहारा शहर गोमती नगर पर भी प्रदर्शन कर चुके है जहा पर निवेशकों द्वारा सहारा इंडिया के खिलाफ बिगुल बजाया जा चूका है वही सहारा इंडिया का निवेशक अब मानसिक और शारीरिक रूप से भुगतान न मिलने के कारण अत्यंत परेशानी का सामना कर रहा है वही सहारा इंडिया से अपना हक़ मांगते हुए सहारा इंडिया के सभी निवेशक 5 अगस्त  से तीन दिन तक अपने आंदोलन को जारी रखेंगे "आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के अनुसार "  

No comments:

Lorem ipsum, or lipsum as it is sometimes known, is dummy text used in laying out print, graphic or web designs.