Sahara Group : क्या सुब्रत रॉय गिरफ्तार हो चुके है ,जाने सहारा इंडिया से आज की ताजा खबर
Thursday 21 2022
Comment
सुब्रत रॉय के विरुद्ध दतिया कोतवाली थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में सुब्रतो की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने नेतृत्व में गठित पुलिस पार्टी ने उप्र की राजधानी लखनऊ में थाना गोमती नगर पुलिस की मदद से कई जगह दबिश दी। दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य के निर्देशन में सुब्रत राय की गिरफ्तारी हेतु टीम लखनऊ पहुची।सहारा ग्रुप पर दतिया जिले के लोगों द्वारा कराई गई पोलिसी का पैसा वापिस न करने पर जिले भर में विभिन्न अपराध पंजीबद्ध है।पॉलिसी धारकों का करोड़ो रूपये सहारा ग्रुप पर बकाया है।सुब्रत राय के विभिन ठिकानों पर टीआई रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दतिया पुलिस ने दबिश दी। टीआई शर्मा ने स्थानीय मीडिया को भी दतिया में सहारा ग्रुप पर दर्ज मामलों की विस्तार से जानकारी दी। दबिश दी कोतवाली टीआई रविन्द्र शर्मा, उपनिरीक्षक कृष्णा शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रमानिवास नंदा, प्रधान आर शिवकुमार राजावत, आर दिलीप प्रधान, प्रदीप तोमर, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, गजेंद्र राजावत, महिला आर राजमणि पुलिस टीम लखनऊ पहुंची।
0 Response to "Sahara Group : क्या सुब्रत रॉय गिरफ्तार हो चुके है ,जाने सहारा इंडिया से आज की ताजा खबर "
Post a Comment