सहारा इंडिया परिवार के सबसे बड़े एजेंट तौर पर कहलाने वाले संजीव गोयल की मृत्यु का क्या है कारण
डेस्क रिपोर्ट,मुंबई :- सहारा इंडिया परिवार के एक बड़े एजेंट संजीव गोयल की मृत्यु होने के वाद सहारा इंडिया के एजेंटो में एक सवाल उत्पन्न होकर आ रहा है की संजीव गोयल की मृत्यु कैसे हुई और किन परिस्थिति में हुई। जानकारी के अनुसार सुब्रत रॉय के काफी करीबी बताये जाते थे संजीव गोयल और उनका सहारा इंडिया परिवार के चैयरमेन सहित सभी बड़े अधिकारियो के साथ उठना बैठना था। जानकारी के उपरांत बताया जा रहा है की भुगतान न मिलने के कारन संजीव गोयल डिप्रेशन में थे और इसी बजह से सायद उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ भी साफ़ नहीं किया है और आगे का अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया है।
संजीव गोयल की खबर आने के बाद सहारा इंडिया में मच गया था हड़कंप
जानकारी के अनुसार जैसे ही संजीव गोयल की मृत्यु की खबर सामने निकलकर आई वैसे ही सहारा इंडिया के अधिकारियो में हड़कंप मच गया जिसके बाद सहारा इंडिया मुंबई के मैनेजर को तुरंत स्पेशल फ्लाइट से सहारा इंडिया ने अपने पास बुला लिया।
बड़े कैडर पर काम करते थे संजीव गोयल
संजीव गोयल सहारा इंडिया के बड़े स्तर पर काम करने वाले एजेंटों में सबसे पहले स्तर पर शुमार थे और सहारा इंडिया की कामयाबियों में गोयल जी का नाम भी शुमार रहा था पर सुब्रत रॉय ने अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं किया है की कैसे ,कब और क्यों संजीव गोयल डिप्रेशन में थे। परिवार की तरफ से एक पत्र जारी हुआ जिसमे बस श्रदांजलि अर्पित की गयी और कुछ नहीं बताया गया तो इसकी जानकारी जल्द मुंबई पुलिस दे।
ज्ञान दान परिवार के सदस्य थे संजीव गोयल
जानकारी के अनुसार आपको पता होगा की सहारा इंडिया लगातार सेबी के खिलाफ बिरोध कर रहा था और इसी क्रम में संजीव गोयल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे संजीव गोयल सेबी के ऑफिस पर सहारा इंडिया के 24000 करोड़ को लौटने की मांग करते नजर आये।
सहारा निवेशक मोर्चा कभी भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने न्यूज़ में नहीं उतरा है
संजीव गोयल की जैसे ही सहारा निवेशक मोर्चा के पास में न्यूज़ आई वैसे ही सहारा निवेशक मोर्चा चैनल और न्यूज़ 4k इंडिया अपने काम पर लग गए और इसी क्रम में सहारा निवेशक मोर्चा के डायरेक्टर श्री नीरज कुमार शर्मा ने अपने तत्वों द्वारा पता लगाया कि संजीव को डिप्रेशन का शिकार थे जिस का सबसे पहला पहलू भुगतान ना मिलना था क्योंकि संजीव गोयल ने सहारा इंडिया परिवार में कई निवेशकों के लाखों रुपए फसा दिए थे जो मिलते हुए वापस दिखाई नहीं दे रहे थे जानकारी के अनुसार हमें यह भी पता लगा था की इनकी बातचीत सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहित अन्य बड़े अधिकारियों के साथ भी हुई थी पर भुगतान की व्यवस्था नहीं हो पाई जिसके बाद संजीव गोयल डिप्रेशन में चले गए थे जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
इस खबर को प्रकाशित करने के बाद में सहारा निवेशक मोर्चा के पास अगले फोन आया जिसमें एक शख्स ने सारे निवेशक मोर्चा के डायरेक्टर नीरज शर्मा को बोला कि वह संजीव गोयल के जीजा जी हैं और कहा कि आप सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए संजीव गोयल की खबर चला रहे हैं तो उनको न्यूज़ पूरे इंडिया जवाब देना चाहेगा कि हम कभी भी सस्ती लोकप्रियता के लिए काम नहीं करते हैं हमारा काम है पत्रकारिता करना और उस कदम में हम निवेशकों और एजेंटों को साथ लेकर चल रहे हैं क्योंकि संजीव गोयल भी एक एजेंट थे जिनकी परेशानी भी बाकी के एजेंटों जैसी है क्योंकि सहारा इंडिया किसी को भी भुगतान देने के लिए राजी नहीं है और सहारा इंडिया परिवार के साथ साथ देश के लोकतंत्र एवं राजनीतिक पार्टियों तक सहारा निवेशक मोर्चा अपनी बात को रख रहा है जिससे राजनीतिक पार्टी समेत सहारा इंडिया के बड़े अधिकारियों की आंखें खोलें और वह निवेशकों का भुगतान करें।
0 Comments